Sonbhadra News : सोन नदी में नहाते समय दो बच्चे डूबे, गोताखोर तलाश में जुटी
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा के सोन नदी सोनझर में मंगलवार की दोपहर लगभग दर्जन भर हम उम्र के बच्चे सोन नदी में नहाते समय दो बच्चे नदी के गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए।

sonbhadra
8:33 PM, June 2, 2026
- दोपहर में दर्जनों लड़के गये थे नहाने
- रिश्ते में दोनों बच्चे manere
- दोनों बच्चे आपस में ममेरे और फूफेरे भाई
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा के सोन नदी सोनझर में मंगलवार की दोपहर लगभग दर्जन भर हम उम्र के बच्चे सोन नदी में नहाते समय दो बच्चे नदी के गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। जिसकी सूचना साथ में नहा रहें बच्चों ने परिजनों समेत गांव में दिया। सूचना मिलते ही परिजनों समेत ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दिया । सूचना मिलते ही कोन पुलिस भी मौके पर पहुंच कर दोनों लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पवन कुमार निषाद 14 वर्ष पुत्र मुखलाल निषाद निवासी नैकाहा व कृष्ण निषाद 13 वर्ष पुत्र अरविंद निषाद निवासी रोगही, हर्रा थाना कोन के डुबने की आशंका है जिसकी तलाश की जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दो बच्चे आपस में ममेरे और फूफेरे भाई हैं। जिनके डुबने की सूचना है । उन्होंने बताया कि गोताखोर को बुलाकर नदी में तलाश की जा रही है । फिल्हाल समाचार लिखे जाने तक कोई बरामद नहीं हुआ है।




