Sonbhadra News : अमृत सरोवर में डूबने से दो बच्चों की मौत
नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई l

sonbhadra
8:24 PM, September 20, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पवर स्थित रविवार को एक अमृत सरोवर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई l उक्त जानकारी एक अधिकारी ने दी l
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव के सत्या पुत्र रोहित कहार 10 वर्ष और अंशु बियार पुत्र पिंटू बियार 7 वर्ष पवर गांव में स्थित अमृत सरोवर में नहाने के लिए गए थे । उन्होंने बताया कि नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गये जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई । एस एच ओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है ।




