Sonbhadra news : झारखंड ले जाया जा 67 गो वंश के साथ दो पशु तस्कर कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोन में गठित चार पुलिस टीम मौके पर पहुंच चारों ओर से घेराबंदी कर दो पशु तस्करों के पास से 67 गोवंश को बरामद किया,

sonbhadra
6:09 PM, July 25, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराधियों व तश्करो को ख़िलाफ़ चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स गस्त में निकलें थे कि चकरिया चौकी क्षेत्र के जंगल रास्ते अमिला धाम झरिया के रास्ते भारी संख्या में पशुओं को लेकर झारखंड ले जाने की मुखबिरी सूचना मिलते ही थाना कोन में गठित चार पुलिस टीम मौके पर पहुंच चारों ओर से घेराबंदी कर दो पशु तस्करों के पास से 67 गोवंश को बरामद किया, कोन पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तश्करो का नाम पता उपेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ व रमाशंकर पुत्र करमू निवासी डुमुरका, थाना अधौरा, जिला भभुआ बिहार बताया गया। जिसके विरुद्ध कोन पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।व पशुओं को पशु पालकों को सुपुर्दी दे दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जंगली रास्ते झरिया होते भारी संख्या में पशुओं को बेचने के लिए झारखंड ले जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात्रि में घेराबंदी कर पशु तस्करों से 67 पशुओं को मुक्त कराया गया है दो तश्करो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा चकरिया चौकी प्रभारी शिवप्रकाश यादव, शमशेर यादव, श्रीकांत राय,,हे का विनय यादव, अमित सिंह, शिवकुमार यादव,विनय सिंह, सत्यप्रकाश शामिल रहे।




