Sonbhadra news : बिजली के खम्भे की चपेट में आने दो मवेशियों की मौत
ग्राम पंचायत बहेरा में बिजली के खम्भे की चपेट में आने से भैंस और पड़िया की तुरन्त मौत हो गयी।

sonbhadra
6:58 PM, September 1, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेरा में बिजली के खम्भे की चपेट में आने से भैंस और पड़िया की तुरन्त मौत हो गयी। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे बहेरा गांव के चन्द्रभान यादव अपनी दुधारू भैंस और पड़िया सड़क के किनारे चराने के लिए गये थे।भैंस और पड़िया सड़क के किनारे खड़े बिजली के खम्भे के सम्पर्क में आ गये, उस समय खम्भे में बिजली प्रवाहित हो रही थी, खम्भे से सम्पर्क होते भैंस और पड़िया की तुरन्त मौत हो गयी, चन्द्रभान यादव ने बताया कि भैंस एक सप्ताह पहले ही बच्चा दिया है, बारिश के चलते भैंस के बच्चे को घर रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनका लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के जेई को फोन कर बिजली आपूर्ति बन्द कराने के बाद भैंस और पड़िया को हटाकर किनारे करने के बाद पशु चिकित्सक को बुलाया गया है, घटना की जानकारी थाना पुलिस करमा को दे दी गयी है, उन्होंने जिलाधिकारी से भैंस मालिक को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।




