Sonbhadra News : टू ब्रदर्स गाज़ीपुर को हरा शाहगंज अगले चक्र में किया प्रवेश
सोन कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज शाहगंज और टू ब्रदर्स गाज़ीपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें शाहगंज टॉस जीतकर पहले गाजीपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया....

आयुष को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार देते पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा
sonbhadra
8:38 PM, January 23, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सोन कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज शाहगंज और टू ब्रदर्स गाज़ीपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें शाहगंज टॉस जीतकर पहले गाजीपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टू ब्रदर्स गाजीपुर ने बल्लेबाजी करते हुए भानु के 35 बॉल पर 45 रन और हर्षित के 32 बॉल पर 68 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया। वहीं शाहगंज की तरफ से रूद्र ने तीन ओवर 19 रन देकर 3 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहगंज की टीम ने आयुष के अर्धशतक (57 बॉल 89 रन) की मदद से 19.1 ओवर में जीत हासिल कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया, जिन्हें मुख्य अतिथि पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।




