Sonbhadra News : दो बाइको की आमने-सामने टक्कर, चार घायल
घोरावल रावर्टसगंज मार्ग पर औराही चट्टी के पास दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना मे दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। जिनमे दो गम्भीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया ।

sonbhadra
7:28 PM, September 8, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । रविवार को घोरावल रावर्टसगंज मार्ग पर औराही चट्टी के पास दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना मे दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। जिनमे दो गम्भीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया। टक्कर इतनी जोरदार रही कि दोनों मोटरसाइकिलों के आगे के साकर और रिम टूट गए।
मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश पाठक और सूर्यकांत पाठक निवासी पठकागांव किसी काम से एक ही बाइक पर सवार होकर शाहगंज की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे दूसरी बाइक पर सवार धीरज और सुभाष प्रजापति निवासी मोराही गांव थाना शाहगंज जोकि ओबरा से ड्यूटी कर वापस घर जा रहे थे। दोनो मे किसी एक की बाइक अनियंत्रित हुई जिस कारण से दोनो बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें गिरकर चारो लोग घायल हो गए। धीरज व सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की स्थिति नाजुक रही। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 व एम्बुलेंस को कॉल किया। थोड़ी ही देर में पीआरवी पहुंची और लोगों की सहायता से घायलों को सड़क के किनारे करवाया। एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस का कोई अता पता नहीं चला। इस बीच दुर्घटना की जानकारी होने के बाद घायलों के स्वजन मौके पर पहुंच गए और सुभाष और धीरज को लेकर निजी साधन से रावर्ट्सगंज के लिए निकल लिए। घायल ओमप्रकाश पाठक व सूर्यकांत पाठक का उपचार शाहगंज के निजी अस्पताल में कराया गया। दोनों की स्थिति सामान्य है।




