Sonbhadra news : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल
सुअरसोत धीपा के पास दो बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

sonbhadra
5:30 PM, May 1, 2026
अवधेश पटेल (सवांददाता)
वैनी। मांची थाना क्षेत्र के सुअरसोत धीपा के पास दो बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें 112 नंबर पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वैनी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 65 वर्षीय शंकर पुत्र गर्जन सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 26 वर्षीय राजधारी पुत्र रामवृक्ष और 26 वर्षीय बालचंद पुत्र राजनाथ का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक शंकर रायपुर थाना क्षेत्र से बारात से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
सीएचसी वैनी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह ने बताया कि घायलों को सुबह करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया, जबकि दो का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक और घायल तीनों मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।




