Sonbhadra News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में एक युवक कि मौत हो गई और तीन घायल हो गए जिसमें दो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

sonbhadra
7:08 AM, February 18, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा मोड़ के पास दो बाईकों के आमने-सामने टक्कर में एक युवक कि मौत हो गई और तीन घायल हो गए जिसमें दो को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रावसट्रगंज खलियारी मार्ग पर दरमा मोड़ के पास मंगलवार सायं करीब 7 बजे दो बाईक सवार अनियंत्रित होकर आमने-सामने टक्कर मार दिए जिस पर दोनों बाईकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक बाईक के जितेन्द्र तिवारी नाई 35 वर्ष बुद्धिराम यादव उम्र 38 वर्ष दोनों रायपुर थाना क्षेत्र एवं दुसरी बाइक पर हिरालाल पुत्र शिवचरन उम्र 25 निवासी खाम कला रमेश उम्र 27 वर्ष निवासी खाम कलां दोनों बिहार प्रांत के अधौरा थाना क्षेत्र के है सभी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं मौके पर हड़कंप मच गया आस पास के लोगों द्वारा तुरंत 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी लें जाया गया जहां डाक्टर ने देखते ही हिरालाल को मृतक घोषित कर दिया और जितेन्द्र तिवारी, बुद्धिराम यादव को गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया मौके पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सुचना देते हुए आवश्यक कार्रवाई कि जा रही है



