Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में दो बाइकसवारों की मौत
चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास सड़क दुर्घटना में दो बाइकसवारों की मौत

sonbhadra
11:46 PM, January 23, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर बग्घानाला के समीप बिती रात चोपन से ओबरा जा रहे दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गये । जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां अख्तर पुत्र सैयद उम्र 20 वर्ष निवासी गजराजनगर ओबरा की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दुसरे बाईकसवार राहूल पुत्र अज्ञात उम्र 20 वर्ष निवासी गजराजनगर ओबरा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी भी मौत हो गई सुचना पर पहुंची पुलिस अग्रीम कार्यवाही में जुट गई|




