Sonbhadra news : तेज रफ्तार टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, महिला की हालत गंभीर
भभाईच पटेल मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

sonbhadra
1:40 PM, July 21, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पटवध की ओर से करगरा की दिशा में तेज गति से जा रही टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चालक अनिल (35 वर्ष), पुत्र बिहारी उर्फ गजेड़ी निवासी गुरदह टोला, करमडाड़ को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक पर सवार पूनम (30 वर्ष), पुत्री नाथू गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टाटा मैजिक को कब्जे में लेकर चोपन थाने भिजवा दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।




