Sonbhadra news : दो बाइक सवार आपस में भिड़े, इलाज के दौरान एक की मौत, एक गंभीर
डाला की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार जा रहें थे कि किसी कारण बस दोनों मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गया । जिसमें दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए

sonbhadra
2:12 PM, November 6, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)- चोपन थाना के परासपानी क्षेत्र में स्थित न्यू अन्नपूर्णा ढाबा के पास वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम को डाला की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार जा रहें थे कि किसी कारण बस दोनों मोटरसाइकिलों में भिड़ंत हो गया । जिसमें दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके उपरांत संजय उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र अज्ञात एवं जग प्रसाद उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र पिता राम सुंदर निवासी पतगडी कोटा को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया एक घायल की स्थिति ठीक बताया जा रहा है ।और दुसरे घायल पतगडी कोटा निवासी जग प्रसाद उम्र लगभग 50 वर्ष का बुधवार रात्रि में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई जिसके उपरांत परिजनों ने इसकी सूचना चोपन थाना पुलिस को दी गई।
वहीं संबंध में हल्का उपनिरीक्षक रामफेर यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे लेकर अग्रीम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा है ।




