Sonbhadra News : चोरी की 50 मीटर कॉपर केबल के साथ दो गिरफ्तार
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की गई लगभग 50 मीटर कॉपर केबल के साथ दो अभियुक्तों को प्रेमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है.....

sonbhadra
4:25 PM, January 14, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की गई लगभग 50 मीटर कॉपर केबल के साथ दो अभियुक्तों को प्रेमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर रोकथाम के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रेमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी चोरी की कॉपर केबल तार बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिंगरौली निवासी त्रिलोकी सिंह (32वर्ष) पुत्र रामधनी तथा शक्तिनगर निवासी आलम अली (उम्र लगभग 46 वर्ष), पुत्र स्व0 इसहाक के रूप में हुई है।
बरामद कॉपर केबल तार थाना शक्तिनगर में पंजीकृत धारा 303 (2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त त्रिलोकी सिंह का आपराधिक इतिहास धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना शक्तिनगर से जुड़ा है। वहीं अभियुक्त आलम अली के खिलाफ इसी मामले के अतिरिक्त धारा 379, 411, 413 भादवि, थाना शक्तिनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश भारती, कांस्टेबल अक्षय कुमार यादव एवं कांस्टेबल अमृत लाल शामिल रहे




