Sonbhadra News : महिला पशु तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 7 गोवंश को कराया मुक्त
रानीडीह चौकी क्षेत्र के रानीडीह जंगल की ओर से 7 गोवंश को झारखंड ले जाने की सूचना पर कोन पुलिस ने मौके पर पहुंच एक महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

sonbhadra
6:04 PM, March 19, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को कोन पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर रानीडीह चौकी क्षेत्र के रानीडीह जंगल की ओर से 7 गोवंश को झारखंड ले जाने की सूचना पर कोन पुलिस ने मौके पर पहुंच एक महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार कर गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मा न्यायालय भेज दिया । पकड़े गए तस्कर का नाम पता शांति देवी निवासी थाना मेराल झारखंड, व सुरेश निवासी कनछ थाना चोपन बताया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिला कि दो लोग कुछ पशुओं को क्रुरता पूर्वक मारते पीटते झारखंड कि ओर ले जा रहे ही सूचना मिलते ही घेराबंदी कर तस्करों के पास से 7 पशुओं को मुक्त कराते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।जो जुगैल व चोपन क्षेत्र से पशुओं को लेकर जंगल की रास्ते बिहार, झारखंड के तस्करों के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर पश्चिम बंगाल बेचने का काम करते थे।




