Sonbhadra News : मारपीट व धमकी मामले में दो गिरफ्तार.
पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है।

sonbhadra
5:24 PM, May 11, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। यह मामला सलखन बाजार निवासी अभय जायसवाल पुत्र समाकांत जायसवाल की तहरीर पर 10 मई 2026 को थाना चोपन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने मु.अ.सं. 0172/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया था। उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तों को 10 मई 2026 को शाम करीब 6:15 बजे सैनिक होटल के सामने, कस्बा सलखन, थाना चोपन से गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कन्हैया जायसवाल (उम्र करीब 28 वर्ष) और सुधीर उर्फ लखन जायसवाल (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के निवासी हैं और स्व. राकेश जायसवाल के पुत्र हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, उपनिरीक्षक रामफेर यादव, हेड कांस्टेबल शिवप्रताप यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल मंटू सिंह और कांस्टेबल सच्चिदानंद मिश्र शामिल थे।




