Sonbhadra News : वध के लिए ले जा रहे सात गोवंश के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार
कोन पुलिस को बढ़ी सफलता मिली। जंगल के रास्ते वध के लिए ले जाया जा रहा सात मवेशियों के साथ दो तस्करों को पकड़कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया ।

sonbhadra
6:55 PM, February 23, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में गस्त के दौरान शनिवार को कोन पुलिस को बढ़ी सफलता मिली। जंगल के रास्ते वध के लिए ले जाया जा रहा सात मवेशियों के साथ दो तस्करों को पकड़कर संबंधित धारा में जेल भेज दिया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करईल के टेडवातेन जंगल में तस्करों द्वारा जानवरों को इकट्ठा कर जंगल के रास्ते झारखंड वार्डर कर बिहार ले जाने का फिराक में है मुखबिरी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंच दो तस्करों के पास से सात मवेशियों को बरामद किया।पकड़े गए तस्करों से पुछताछ में ईद मुहम्मद पुत्र मैनुद्दीन निवासी कर ईल व शंकर बियार पुत्र राम प्रसाद बियार निवासी किशुनपुर वा थाना कोन बताया गया, जिसे गोवंश निवारण अधिनियम व पशु क्रुरता में पंजीकृत कर मा. न्यायालय भेज दिया गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि अभियुक्त ईद मुहम्मद के रिस्तेदार नूर मोहम्मद , इस्तियाक व झूरई सभी निवासी पडरक्ष ये सभी भी इसी कार्य में लिप्त थे जो वर्तमान में गैंगेस्टर एक्ट में जेल में हैं।
पकड़ने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी प्रभारी बागेसोती वंश नारायण राय,हे का. संतोष कुमार, तौकिर खां, विनोद सिंह यादव साथ रहें।




