Sonbhadra News : मारपीट के दौरान हुए फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्त और गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर चौक के पास बीते एक फरवरी की मध्यरात्रि दो पक्षो में मारपीट के दौरान हुई फायरिंग के मामले में फायरिंग के मुख्य आरोपी सहित दो और की गिरफ्तारी की गई है। फायरिं.

sonbhadra
10:42 PM, February 4, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, आठ कारतूस और दो मैगजीन बरामद
• अब तक कुल 6 आरोपियों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
• पुरे मामले में पुलिस ने 10 के विरुद्ध दर्ज की थी प्राथमिकी
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर चौक के पास बीते एक फरवरी की मध्यरात्रि दो पक्षो में मारपीट के दौरान हुई फायरिंग के मामले में फायरिंग के मुख्य आरोपी सहित दो और की गिरफ्तारी की गई है। फायरिंग में प्रयुक्त की गई पिस्टल, आठ कारतूस और मैगजीन भी बरामद कर ली गई है। इससे पहले चार को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में कुल 10 को नामजद किया किया गया है। इसमें अब तक छह गिरफ्तार किए जा चुके हैं, शेष चार की तलाशी भी पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है।
बताते चलें कि पहली फरवरी की रात शीतला मंदिर मेन चौक के पास क्रेटा कार की खड़ी पिकअप से टक्कर के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। वहीं, इस दौरान हुई फायरिंग में दो को गोली लग गई थी। प्रकरण में शहर चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह की तरफ पिकअप पक्ष के राजा बाबू सोनकर, सूरज सोनकर, छोटई सोनकर, टिंकू सोनकर, विक्रम सोनकर और और कार पक्ष के मुरली सिंह जनमेजय सिंह, नितीश उर्फ मिट्ठू पुत्र रवींद्र, रीतेश कुमार उर्फ धर्मेंद्र, कमला तिवारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 109 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 की धारा सात के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया था।
प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि "पूर्व में राजाबाबू सोनकर, सूरज सोनकर, जनमेजय सिंह रितेश कुमार को गत दो फरवरी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज वहीं, नितीश सिंह उर्फ मिट्ठू और मुरलीधर सिंह की गिरफ्तारी मंगलवार को की गई थी। उनकी निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो मैगजीन बरामद किया गया है।"




