Sonbhadra News : चोरी की बैट्री के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना करमा पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो ट्रैक्टर में लगे बैट्री को शातिर तरीके से उड़ा ले जाते थे और बाद में उसे दुकानदार को बेच दिया करते थे ।

चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार अभियुक्त
sonbhadra
8:32 PM, April 18, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । थाना करमा पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो ट्रैक्टर में लगे बैट्री को शातिर तरीके से उड़ा ले जाते थे और बाद में उसे दुकानदार को बेच दिया करते थे । करमा पुलिस ने ट्रैक्टर में लगा पावर जोन कम्पनी की बैट्री चोरी हो जाने के सम्बन्ध एक मुकदमा मु0अ0सं0- 44/2025 धारा 305 BNS दर्ज किया था । उसी सेे सम्बन्धित चोरी करने वाले अभियुक्त आकृत सिंह (25) पुत्र धर्मराज सिंह निवासी जोगिनी थाना करमा व चोरी की बैट्री खरीदने वाले दुकानदार अभियुक्त माता प्रसाद सिंह (45) पुत्र चुल्ला सिंह निवासी इमलीपुर फुलवारी थाना करमा को चोरी की बैट्री के साथ करमा पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया ।



