Sonbhadra News : हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगहरी नहर पुलिया के पास से हेरोइन के साथ दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

news-img

sonbhadra

10:37 PM, April 22, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजकुमार गुप्ता (संवाददाता) 

घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुंगहरी नहर पुलिया के पास से हेरोइन के साथ दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मुंगहरी नहर पुलिया से लगभग एक किमी आगे तिलौली जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बिना नम्बर प्लेट की एक पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन दोनों ने अपने नाम अंकित कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल निवासी खुड़िया थाना करमा तथा अंकित पटेल पुत्र चन्द्रभान पटेल निवासी पुरखास थाना करमा बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 23.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन), नकद 1300 रुपये, 2 एन्ड्रायड मोबाइल फोन तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया गया कि उक्त हेरोइन को खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर विभिन्न स्थानों पर बिक्री करते थे तथा बरामद मोबाइल फोन का प्रयोग इस अवैध कार्य में संपर्क हेतु किया जाता रहा है। बरामद मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सील सर्वमुहर किया गया तथा मोटरसाइकिल को कागजात न होने के कारण धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। इस संबंध मे आरोपितों के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली मे धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व धारा 207 एमवी एक्ट पंजीकृत कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल के विरुद्ध धारा 8/21/29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर मे पहले से ही दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, एसआई अवधेश खरावल, हेड कांस्टेबल राज सिंह राणा, महताब खां, संजय सिंह यादव रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.