Sonbhadra News : बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन अदद मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की है।

sonbhadra
7:13 PM, February 7, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस को अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन अदद मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की है। शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर बग्घा नाला पुलिया के पास से अभियुक्त मस्तू पुत्र सफीउल्ला उम्र लगभग 36 वर्ष एवं राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे उम्र लगभग 23 वर्ष, दोनों निवासी डाला शीतला मंदिर के पास, थाना चोपन,को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद मोटरसाइकिल एवं एक अदद स्कूटी बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कुछ दिन पूर्व डाला शीतला मंदिर के पास से दो मोटरसाइकिल तथा राबर्ट्सगंज से अस्पताल कॉलोनी लोढ़ी क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी की थी। इस संबंध में थाना चोपन पर बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद वाहनों का विवरण:
मोटरसाइकिल पैशन प्रो (आरसी नं. UP64U 8248)
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (आरसी नं. UP64AX 1644)
स्कूटी होंडा एक्टिवा (नं. UP64AC 9660)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
उप निरीक्षक घनश्याम तिवारी चौकी प्रभारी डाला, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राम सिंह एवं कांस्टेबल गोविंद कुमार, थाना चोपन रहे।



