Sonbhadra News : खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा-सिरसाई में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

sonbhadra
7:49 PM, April 8, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा-सिरसाई में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना बीते 5 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। चोरी की इस घटना में 6 अप्रैल को मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था और चोरों की तलाश में जुटी थी। कस्बा चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय ने बताया कि सिरसाई गांव निवासीगण गोविन्द ओझा उर्फ रामायन पुत्र चन्द्रमा ओझा तथा लवकुश पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपितो के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दर्ज प्रकरण मे बुधवार को बिसरेखी के पास से उन दोनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय भेजा गया।



