Sonbhadra News : बालू लदा ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौत
खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात बालू से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

sonbhadra
12:47 PM, April 23, 2026
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात बालू से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक वाहन चला रहा था। खेवधा मोड़ की चढ़ाई पर ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (33 वर्ष), निवासी कोरांव, प्रयागराज ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।




