Sonbhadra News : ट्रक चालकों ने ARTO प्रवर्तन दल पर लगाया कई गंभीर आरोप, जांच के नाम पर उठा ले गए मोबाइल
ARTO विभाग की प्रवर्तन टीम पर कई ट्रक चालकों ने कई गंभीर आरोप लगाए, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे।

sonbhadra
10:27 PM, July 9, 2026
- कई घंटे बिना मोबाइल व पैसे के रहे ड्राइवर
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । ARTO विभाग की प्रवर्तन टीम पर कई ट्रक चालकों ने कई गंभीर आरोप लगाए, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जायेंगे।
ट्रक चालकों ने बताया कि वे परासपानी स्थित एक ढाबा के पास खाना खाने के लिए रुके थे। उसी दौरान वहाँ आरटीओ विभाग की प्रवर्तन टीम जांच के लिए पहुंची। जिसके बाद कुछ सिपाही ट्रक के केबिन में घुस गए और उनका मोबाइल लेकर चले गए। ट्रक चालकों ने बताया कि लूटपाट के डर से अब वे पैसे नकद नहीं बल्कि मोबाइल में ऑन लाइन लेकर चलते हैं। मोबाइल के ले जाने से उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे ।
मुरादाबाद जिला के फतेहपुर खरंजा निवासी चालक कादिर और परिचालक अरुण व साथ में ट्रक पर सवार मुजफ्फरनगर निवासी सलमान ने बताया कि वे सभी झारखंड प्रांत के गढ़वा जिला के मेराल से लिपस्टिक का पेड़ की लकड़ियों को ट्रक पर लोड कर हरियाणा के लिए जा रहे थे कि बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे यह घटना घट गयी। उन्होंने बताया कि वे खाना खाकर गाड़ी के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान बोलेरो पर सवार होकर पहुंचे आरटीओ विभाग की टीम के दो कर्मी ट्रक के केबिन में चढ़ गए और चेकिंग करने के बाद कुछ पेपर के मांग किया । जिसे मोबाइल के दिखाया जा ही रहा था कि मोबाइल को छीन कर अपने हाथ में लेकर लिया गया और साथ में रहे परिचालक व सावर हम तीनों की तीन मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए। मोबाइल नहीं होने की वजह से उन्हें भूखे-प्यासे ही रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि बिना मतलब के उन्हें रुकने को मजबूर होना पड़ा। आज गुरुवार की शाम रॉबर्ट्सगंज एआरटीओ विभाग के कार्यालय पहुंचने पर काफी मिन्नत के बाद प्रवर्तन टीम के कर्मियों ने तीनों मोबाइल वापस किया। तीनों मोबाइल मिलने के बाद वे हरियाणा के लिए रवाना हो गए ।




