Sonbhadra News : पति से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या
शाहगंज थाना क्षेत्र में पति से अनबन के कारण अपने मैके में रह रही एक महिला ने सोमवार की दोपहर में बेलन नदी के पुल से गहरे पानी में कुद कर आत्महत्या कर ली।

sonbhadra
7:25 PM, March 9, 2026
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र में पति से अनबन के कारण अपने मैके में रह रही एक महिला ने सोमवार की दोपहर में बेलन नदी के पुल से गहरे पानी में कुद कर आत्महत्या कर ली।
शाहगंज थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा ने बताया की सोमवार दोपहर में सुचना मिली की एक महिला उचका गांव स्थित बेलन नदी के पुल पर से निचे गहरे पानी में कुद गयी है। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सीमा पत्नी सूरज 22 वर्ष निवासी केरवा (मराची) के रूप में हुई है। मृत महिला का मायका कर्मा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव में है । वर्तमान समय में महिला अपने पिता राधेश्याम के साथ ही कुछ दिनों से रह रही थी। आज वही से आकर बेलन नदी में छलांग लगाकर आत्म हत्या कर ली। चर्चा के मुताबिक काफी दिनों से सीमा का अपने पति सूरज से किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था जिसके चलते काफी दिनों से वे अपने पति के साथ न रह कर पिता के साथ मायके ही रह रही थी।



