Sonbhadra news : आसमान से आफत, जमीन में दरार और ऊपर से दबंगई का वार !
एक तरफ आसमान से लगातार आफत बरस रही है, दूसरी तरफ जमीन खिसकने से बुजुर्ग परिवार का 45 साल पुराना आशियाना मौत के मुहाने पर खड़ा है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। एक तरफ आसमान से लगातार आफत बरस रही है, दूसरी तरफ जमीन खिसकने से बुजुर्ग परिवार का 45 साल पुराना आशियाना मौत के मुहाने पर खड़ा है। मूसलाधार बारिश से मकान की जमीन धंस गई है और नीचे से पानी का तेज रिसाव हो रहा है। कमजोर हो चुका घर कभी भी भरभराकर जमींदोज हो सकता है। हद तो यह है कि जान बचाने और घर को सुरक्षित करने के लिए निर्माण कराने निकले परिवार का आरोप है कि कुछ दबंग लोग रास्ते में अड़ंगा बनकर खड़े हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा और कथित दबंगई के बीच फंसा परिवार अब प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से तत्काल मौके का निरीक्षण, नुकसान का आकलन, मुआवजा और निर्माण में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
“एक तरफ आसमान से आफत बरस रही है, दूसरी तरफ आशियाना बचाने की कोशिश में कथित दबंगई दीवार बनकर खड़ी है।”