Sonbhadra News : मजदूर दिवस पर डाला में शहीदों को श्रद्धांजलि, मजदूर अधिकारों के लिए एकजुटता का संकल्प
डाला नगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ और इंटक के महामंत्री उत्तम कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Whatsapp चैनल फॉलो करे !
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । नगर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ और इंटक के महामंत्री उत्तम कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद स्थल पर मजदूर आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और मजदूरों के हक व हकूक की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पांडेय ने किया, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्थल पर पुष्पांजलि और मौन धारण के साथ हुई। इसके बाद उत्तम कुमार मिश्र ने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1 मई का दिन विश्व भर में मजदूरों के संघर्ष, एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा,"मजदूर समाज की रीढ़ हैं। उनके बिना किसी भी देश की प्रगति संभव नहीं है। लेकिन आज भी कई जगह मजदूरों का शोषण हो रहा है। हमें एकजुट होकर उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी।"
मिश्र ने मजदूरों से संगठित रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ और इंटक मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने श्रमिकों के लिए बेहतर वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी मजदूरों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के समापन के बाद श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने शहीद स्थल के पास राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया, जिसे गर्मी के मौसम में राहत देने वाला कदम बताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर मजदूर दिवस की बधाई भी दी और आपसी एकता को और मजबूत करने का संदेश दिया। शरबत वितरण के इस कार्य में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसे स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर उत्तम कुमार मिश्र, दिलिप सिंह,अवनीश पांडेय,अतीश पाठक, सज्जन मनी, लखन लाल कुशवाहा,अशोक, ब्रह्म प्रकाश पांडेय, नवल किशोर त्रिपाठी, राधेश्याम, मानेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अनिल मांझी सहित कई अन्य कार्यकर्ता और मजदूर उपस्थित रहे।

Sonbhadra News : निजी हॉस्पिटलों के पंजीकरण में नई पॉलिसी लागू, अब एक ही जगह फुलटाइम डिग्री लगा सकेंगे डॉक्टर
sonbhadra

बसपा में आकाश आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मायावती के बाद दूसरे नम्बर की होगी पोजिशन
lucknow
Sonbhadra News :

Sonbhadra News : एएसपी मुख्यालय कालू सिंह के स्थानान्तरण पर आयोजित की गयी विदाई समारोह
sonbhadra

Sonbhadra News : नदी में डूबे युवक का 30घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
sonbhadra

Sonbhadra news : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसुता आदिवासी महिला से अवैध वसूली को लेकर हुआ हंगामा
sonbhadra