Sonbhadra News : आदिवासी अधिकार मंच ने पंचायत चुनाव में सीटों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मंच ने एडीओ पंचायत कोन को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र
8:23 PM, October 10, 2025
पी के विश्वकर्मा(संवाददाता)
कोन(सोनभद्र)। शुक्रवार को आदिवासी अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनाव में सीटों की बंटवारा को लेकर एडीओ पंचायत कोन सुनील कुमार पाल को ज्ञापन सौंप अनुसूचित जनजाति के गांवों में जनसंख्या के आधार पर सीट निर्धारण करने की मांग करते हुए कहा कि पिछले बार गड़बड़ी हुई है आगामी पंचायत चुनाव में विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनजाति को भी लाभ मिल सके।
ग्राम पंचायत कुंडवा, निगाई, गिधिया, बोधाडीह, करहिया में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या काफी है जिसका विशेष ध्यान रखा जाए, ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से आदिवासी अधिकार मंच के विधानसभा अध्यक्ष परसिंह गोंड, उपाध्यक्ष रामखेलावन गोंड, लालसाह गोंड, हीरालाल गोंड, राधेश्याम गोंड समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




