Sonbhadra News : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती
आदिवासी भगवान बिरसा मुण्डा 150 वी जयंती जिलास्तरीय गौरव दिवस के रुप में आदिवासी वनबंधु महिला पुरुष बच्चों ने अपने आदिवासी परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

आदिवासी भगवान बिरसख मुण्डा 150वी जयंती कार्यक्रम में शिरकत करते मंत्रीगण
sonbhadra
4:08 PM, November 21, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
★ विशाल समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट राज्य मंत्री व अन्य राज्य मंत्रियों का हुआ आगमन
सलखन (सोनभद्र) । ओबरा विधानसभा चोपन मण्डल के अन्तर्गत सलखन न्याय पंचायत के रामलीला के प्रागंण में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में आदिवासी भगवान बिरसा मुण्डा 150 वी जयंती जिलास्तरीय गौरव दिवस के रुप में आदिवासी वनबंधु महिला पुरुष बच्चों ने अपने आदिवासी परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथ के रुप में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल,विशिष्ट अतिथ के रुप में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री समाज कल्याण असीम अरुण वन राज्य मंत्री, अरुण सक्सेना, जीएवं स्टांप एंव पंजियन मंत्री रविंद्र जयसवाल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा,संजय सिंह गौड़, अनुसुचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, की उपस्थिति में मनाया गया वन मंत्री ने आदिवासी महिलाओं को महुआ और चिरौंजी का वृक्ष वितरण किया । राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कलुआ बंधी से माइनर निर्माण जंगल की जमीन पर आदिवासियों का अधिकार समाज कल्याण मंत्री असिम अरुण ने सपा की गुंडई पर भी चर्चा की स्वतंत्रता देव ने उग्रवाद पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए योगी और मोदी की सराहना की । इस मौके पर युवा समाज सेवी मुन्नर साहनी डाला मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह उपस्थित रहे।




