Sonbhadra News : आदिवासी समाज ने निगाई में मनाया अपने महाराजा मेदनी राय का जन्मदिवस
प्रत्येक वर्ष की भांति 24 फरवरी को क्षेत्र के आदिवासियों ने अपने राजा मेदनी राय का जन्मदिवस बढ़े ही धूमधाम से मनाया।

sonbhadra
8:51 PM, February 24, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । प्रत्येक वर्ष की भांति 24 फरवरी को क्षेत्र के आदिवासियों ने अपने राजा मेदनी राय का जन्मदिवस बढ़े ही धूमधाम से मनाया।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र निगाई में स्थापित महाराजा मेदनी राय चौक पर उपस्थित होकर आदिवासी नेताओं ने मेदनी राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भव्य सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया, कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता ने करते हुए बताया कि चेरो समाज के राजा मेदनी राय के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी समाज के उत्थान पर चर्चा किया गया, कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने बताया कि सरकार द्वारा आदिवासी उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। आदिवासी समाज के लोग अपने बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए रुढ़िवादी प्रथा को छोड़ समाज में आगे बढ़े, नशा, शराब को छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने से समाज का उत्थान होना तय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, अजीत सिंह चेरो, रामचंद्र सिंह, सदानंद गौड, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




