Sonbhadra News : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी (टोलाभरगोन) में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत हो गयी।

sonbhadra
5:10 PM, March 5, 2026
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी (टोलाभरगोन) में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मृतक खरपतू बैगा (40) पुत्र गुलाब बैगा के भाई प्रहलाद बताया कि कल धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया और रात में सो गए। आज सुबह जब घर के लोग जाकर देखें तो उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से बैर भी नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं । घटना की सूचना पर मौके पर पीआरबी 112 पहुंची। मौके पर गांव के प्रधान प्रतिनिधि निर्भय कश्यप, राजेश पाठक, डॉक्टर भगवान दास, भोला शुक्ला और गांव के तमाम ग्रामीण इकट्ठा रहे। घटना के बाद से परिवार का रो रो के बुरा हाल है । परिजनों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दे दी है ।



