Sonbhadra News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर SBI एएमसीसी द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एएमसीसी, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रभापुरम परिसर, रॉबर्ट्सगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sonbhadra
1:36 PM, June 5, 2026
सोनभद्र । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एएमसीसी, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रभापुरम परिसर, रॉबर्ट्सगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की तरफ से प्रभारी शिक्षिका निशा चौबे तथा विद्यालय के लिपिक दीपक कुमार और माली बाबूलाल उपस्थित रहे।
एसबीआई एएमसीसी, रॉबर्ट्सगंज की ओर से मुख्य प्रबंधक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता, प्रबंधक रविन्द्र सिंह, प्रबंधक रामसूरत, उप प्रबंधक अनिकेत आनंद, सहायक प्रबंधक प्रकाश सिन्हा, सहायक प्रबंधक उत्कर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक सुमंत तथा एसोसिएट श्रेया कुशवाहा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है।




