Sonbhadra News : रानीताली दुर्घटना स्थल का एआरटीओ सहित परिवहन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
सोमवार को सोनभद्र एआरटीओ धनवीर ने परिवहन विभाग की टीम के साथ थाना हाथीनाला क्षेत्र के रानीताली में दुर्घटना स्थल का पहुंच कर निरीक्षण किया ।

दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करते एआरटीओ व परिवहन विभाग की टीम
sonbhadra
9:57 PM, February 3, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद) । सोमवार को सोनभद्र एआरटीओ धनवीर ने परिवहन विभाग की टीम के साथ थाना हाथीनाला क्षेत्र के रानीताली में दुर्घटना स्थल का पहुंच कर निरीक्षण किया । बीते रविवार की देर शाम को एक अनियंत्रित ट्रेलर से कार का जोरदार टक्कर हो गया था जिसमें एक अन्य ट्रक ड्राइवर सहित 6 लोगों की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित ने जिले के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया था ।
बता दें कि बीती रविवार की देर सायंकाल सात बजे चोपन की तरफ से जा रही अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक रानीताली में क्रेटा सवार चालक समेत सात लोग वाराणसी जा रहे थे, चोपन की तरफ से जा रही ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके रेणूकोट की तरफ से आ रही क्रेटा को टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी तेज थी कि क्रेटा सवार को कुचलते हुए एक घर से टकरा कर ट्रेलर रुक गई दुर्घटना में क्रेटा सवार 40 वर्षीय सनाउल्ला खलीफा पुत्र असलम खलीफा निवासी रामानुज गंज छत्तीसगढ़ , 45 वर्षीय रवी मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर , चाय पीकर जा रहा अन्य ट्रक चालक ट्रक चालक 40 वर्षीय उमाशंकर पटेल ऊर्फ गुड्डू पुत्र स्व बनारसी पटेल निवासी ग्राम मदनपुरा थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर समेत तीन अन्य लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक रवि मिश्रा जिला बलरामपुर के करौधा थाना में हेड कांस्टेबल पर कार्यरत है। दुर्घटना में 38 वर्षीय उषा मिश्रा पत्नी रवि मिश्रा समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए सभी घायल को वाहन से निकाल कर हाथीनाला पीआरवी और एम्बुलेंस से भेजा गया। घटना में 6 लोगों की मौत वह तीन लोग गंभीर हो गए जिनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी चल रहा है ।
वहीं सोमवार को सोनभद्र एआरटीओ व परिवहन विभाग की टीम ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान एआरटीओ द्वारा बताया गया कि बीते रविवार की देर शाम हुए दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की तकनीकी व हादसे का जायजा लिया जा रहा है ।




