Sonbhadra News : पुलिस विभाग में फिर तबादला, देखें लिस्ट
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है।

sonbhadra
3:08 PM, September 11, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर पुलिस महकमे में फेरबदल किया है।
उ०नि० राजेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बीजपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है । जबकि प्रभारी चुनाव सेल में तैनात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को प्र०नि० थाना बीजपुर भेजा गया। इसके अलावा निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी एसओजी बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक सूर्यभान राम को करमा से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया जबकि प्रभारी यूपी-112 में तैनात निरीक्षक कमलेश कुमार पाल को करमा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।




