Sonbhadra News : कुष्ठ रोग के खात्मे के लिए मेडिकल ऑफिसर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
आज जनपद सोनभद्र के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में मेडिकल ऑफिसरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम.....

sonbhadra
8:03 PM, January 20, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में मेडिकल ऑफिसरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाने तथा मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के बारे जानकरी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ0 जया देहलवी ने कहा कि "लेप्रा रिएक्शन की समय पर पहचान और रोकथाम अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके कारण कुष्ठ रोगियों में विकलांगता का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने मेडिकल ऑफिसरों से अपील की कि वे मरीजों की नियमित निगरानी करें और रिएक्शन के लक्षण दिखते ही तुरंत उपचार सुनिश्चित करें।"
वहीं एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के डॉ0 अब्दुल्ला ने कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षणों, प्रारंभिक पहचान एवं शीघ्र उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है और विकलांगता को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में स्टेट कुष्ठ पुनर्वास समन्वयक बिपिन सिंह ने सेल्फ केयर और कुष्ठ पुनर्वास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित सेल्फ केयर से घाव, अल्सर और विकलांगता की गंभीरता को कम किया जा सकता है।
इस दौरान DLO डॉ0 प्रमोद श्रीवास्तव, ACMO डॉ0 प्रेमनाथ, DLC डॉ0 जयवर्धन, पुष्पेंद्र शुक्ला, दीपक सिंह, महिपाल, अजयपाल, अल्ताफ सहित सभी कुष्ठ कर्मचारी उपस्थित रहे।




