Sonbhadra News : ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल
हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी मार्ग पर हथवानी के पास ट्रेलर और ट्रक में टक्कर हो गया जिसमें ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
4:20 PM, July 15, 2025
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी मार्ग पर हथवानी के पास ट्रेलर और ट्रक में टक्कर हो गया जिसमें ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी मुताबिक हाथीनाला दुद्धी मार्ग पर हथवानी के पास मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे ट्रक व ट्रेलर की टक्कर में ट्रक का खलासी 33 वर्षीय विनोद पुत्र छोटेलाल निवासी सलखन घायल गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया । घायल खलासी ने बताया ट्रक पर लदे पोल को रांची में खाली करके आने के दौरान हादसा हो गया ।




