Sonbhadra News : जाम के झाम से नियंत्रण के लिए एसपी ने रेलवे फाटक पर स्थापित कराया फोल्डिंग बैरिकेडिंग
थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बैरियर बन्द होने से निरंतर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे आमजन को आवागमन में..

sonbhadra
7:12 PM, March 18, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान बैरियर बन्द होने से निरंतर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे आमजन को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कमान संभाली।
सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के साथ रेलवे फाटक पर पहुंचे एसपी अभिषेक वर्मा ने मौके का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फोल्डिंग बैरीकेडिंग स्थापित कर मार्ग को प्रभावी ढंग से टू-वे संचालित कराया।
वहीं एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि "इस सुव्यवस्थित व्यवस्था के परिणामस्वरूप जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु सतत प्रतिबद्ध है तथा इसी क्रम में आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।"
दिनांक 18.03.2026 को श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा



