Sonbhadra News : विंढमगंज में निकली तिरंगा यात्रा,स्कूली बच्चे भी हुए शामिल
विंढमगंज मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

सोनभद्र
5:57 PM, August 12, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज मंडल में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गौड़ जी रहे। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ क्षेत्र की जनता, छात्र-छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुभाष सिंह गौड़ जी, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा , एससी-एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश पासवान, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी , मंडल प्रभारी बी.एन. गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष रवि आर. जायसवाल , उपेंद्र श्रीवास्तव , सुजीत तिवारी , राकेश गुप्ता , मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी , मंडल मंत्री सुभाष शर्मा , शक्ति केंद्र संयोजक नंदकिशोर गुप्ता, बृजेश सिंह गौड़, मुन्ना पासवान , गिरवर पासवान सोशल मीडिया संयोजक सुमित राज , अमन जायसवाल सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता के अलावा स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




