Sonbhadra News : तीन वर्षीय मासूम से युवक ने की हैवानियत, केस दर्ज

गांव के परिषदीय विद्यालय के पास शुक्रवार को सुबह कुछ लड़कियां खेल रही थीं। इसी दौरान वहां दूसरे गांव का एक युवक अनूप पटेल पहुंचा। उसने बताया कि वह अब इस स्कूल में पढ़ाएगा। उसकी हरकत देखकर वहाँ.....

news-img

sonbhadra

7:03 PM, August 30, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । सरकार के महिला अपराध को रोकने के लिए विशेष निर्देश के बावजूद क्षेत्र में महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम यह है कि छेड़खानी से लेकर दुष्कर्म की घटना तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों में भय व्याप्त होता जा रहा है। ताज़ा मामला सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में एक आदिवासी परिवार की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिक कुछ दिनों पूर्व ही ननिहाल आयी थी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। परिजनों ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

टॉफी देने के बहाने बनाया शिकार -

गांव के परिषदीय विद्यालय के पास शुक्रवार को सुबह कुछ लड़कियां खेल रही थीं। इसी दौरान वहां दूसरे गांव का एक युवक अनूप पटेल पहुंचा। उसने बताया कि वह अब इस स्कूल में पढ़ाएगा। उसकी हरकत देखकर वहाँ मौजूद लड़कियां भाग गईं। कुछ दूरी पर तीन साल की बच्ची खेल रही थी। युवक टॉफी देने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया और खाली पड़े मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर आई लेकिन परिजन कुछ समझ नहीं पाए। देर शाम बच्ची को रक्तस्राव होने पर परिजन सकते में आ गए। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस पीड़िता को लेकर शाम सात बजे जिला अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल कराया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं तीन टीमें -

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि "बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसकी हालत ठीक है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।"

"भले ही महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने महिला हेल्पलाइन चालू कर रखी हो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आए दिन यह दावा करते हों कि महिला अपराधों को रोका जा रहा है और ऐसा अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है लेकिन सत्यता इसके ठीक उलट है। क्षेत्र में नियतखोर मासूम बच्चियों को भी नहीं बक्श रहे हैं। वहीं विकृत मानसिकता वाले लोगों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। तीन दिनों के भीतर ऐसी दो घटनाएं इस बात की गवाही देने के लिए काफी हैं।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.