Sonbhadra News : तीन ट्रकों और बस की भिड़ंत, जाम से फिर कराह उठे स्थानीय लोग
पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के समीप सड़क हादसा हुआ। अनपरा से रेणुकूट की ओर जा रहे दो ट्रक और रेणुकूट से अनपरा की ओर जा रहे एक ट्रक के बीच आपस में टक्कर हो गई।

सड़क दुर्घटना के बाद लगा जाम
sonbhadra
10:45 PM, January 20, 2025
रेणुकूट (सोनभद्र) l सोमवार की शाम पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के समीप सड़क हादसा हुआ। अनपरा से रेणुकूट की ओर जा रहे दो ट्रक और रेणुकूट से अनपरा की ओर जा रहे एक ट्रक के बीच आपस में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों ट्रकों के ड्राइवर घायल हो गए, जबकि एक खलासी को भी चोटें आईं।ट्रकों के पीछे रेणुकूट से अनपरा जा रही एक बस भी समय पर ब्रेक नहीं लगा पाने के कारण ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस के कुछ यात्री घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि सभी की स्थिति सुरक्षित बताई जा रही है।सी ओ अमित कुमार ने बताया की घटना क बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचना दी। हादसे के कुछ देर बाद यातायात को सुचारु कर दिया गया।




