Sonbhadra News : शिक्षक दिवस पर जिले के तीन शिक्षक होंगे विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित
शिक्षक दिवस के अवसर पर महत्त्वाकांक्षी जनपद सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक के प्रा0वि0 बिसरेखी की प्रधानाध्यापिका कौशर जहां सिद्धिकी को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया जाएगा।

sonbhadra
10:47 AM, September 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शिक्षक दिवस के अवसर पर महत्त्वाकांक्षी जनपद सोनभद्र के घोरावल ब्लॉक के प्रा0वि0 बिसरेखी की प्रधानाध्यापिका कौशर जहां सिद्धिकी को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं उसी ब्लॉक में स्थित इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राइमरी स्कूल दुरावल खुर्द के शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त को उनके नवाचारी गतिविधियों के लिए उत्तर प्रदेश इनोवेटिव शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। कमलेश कुमार गुप्त अपने नवाचारी गतिविधियों के बदौलत अब तक हिंदी रत्न सम्मान, स्थानीय भाषा बोली में कहानी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, नवोदय क्रांति राष्ट्रीय पुरस्कार, गुरु चाणक्य पुरस्कार, गुरु अवार्ड, गौरव सम्मान, शिक्षा ज्योति सम्मान,ज़िला स्तरीय आईसीटी, कला क्रॉफ्ट पपेट पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। इनका विद्यालय भी शासन द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ठ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित हो चुका है।
यहीं नहीं जनपद की एक और शिक्षिका रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की शिक्षिका गायत्री त्रिपाठी को वर्ष 2024 का एडुलिडर्स पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
जिले के तीनों शिक्षकों के विभिन्न पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी naveen कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारीगण, सभी एसआरजी व एआरपी ,विभिन्न शैक्षिक संगठनों व नवाचारी संस्थाओं ने खुशी जाहिर किया है।




