Shahjahanpur news : शाहजहांपुर के खुटार में जमीनी विवाद में फायरिंग, युवक घायल
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब खेत जोतने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

shahjahanpur
7:20 PM, May 16, 2026
राहुल शुक्ला ब्यूरो
शाहजहांपुर । खुटार क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब खेत जोतने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें विक्रम नामक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर गांव में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव भी किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने विवाद में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।




