Sonbhadra News : 12 लाख कीमत की हेरोइन के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम के हाँथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन अंतर्जनपदी तस्करों....

प्रेस वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह
sonbhadra
3:45 PM, November 14, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम के हाँथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन अंतर्जनपदी तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक तथा 22 हजार रूपये नकद भी बरामद किया है। वहीं बरामद हेरोइन की क़ीमत 12 लाख रूपये बताई जा रही है।
महिला सहित तीन अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे -
कोतवाली रॉबर्ट्सगंज सभागार में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर बुधवार की शाम को कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने परासी स्थित शहीद उद्यान के पास घेराबंदी कर एक महिला सहित तीन अंतर्जनपदीय तस्करों मनीषा सिंह (29वर्ष) पुत्री जितेन्द्र चन्द्रवंशी (कहार) नि0 कुंडाडीह-म्योरपुर, चन्द्रकान्त गौतम (43वर्ष) पुत्र शोभनाथ पता मुनाई- मांडा (प्रयागराज) और धर्मवीर उर्फ पंकज सरोज (35वर्ष) पुत्र विमला शंकर सरोज पता टिकेरी-मांडा (प्रयागराज) को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में तीन अन्य अभियुक्तों के नाम भी सामने आया है, पुलिस तीनों अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/21/27ए/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी हेरोइन तस्करी, नकली नोट बनाने, गाँजा बेचने जैसी संगीन अपराधों में जेल जा चुके हैं।
गुरमा जेल में मुलाक़ात के बाद बनाया हीरोइन तस्करी का प्लान -
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछाताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व में सजा काटने के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त पंकज और मनीषा के पिता जितेन्द्र उर्फ मुन्ना कहार की मुलाक़ात गुरमा जेल में हुई थी। जहाँ दोनों ने जेल से बाहर आने के बाद हेरोइन तस्करी करने की डील की थी। वहीं ज़ब दोनों जेल से बहार आये तो हेरोइन बेचना शुरू कर दिया। इसी क्रम में बुधवार को मनीषा से हेरोइन खरीदने चन्द्रकान्त गौतम व धर्मवीर उर्फ पंकज प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज आये थे। वहीं मनीषा भी म्योरपुर से रॉबर्ट्सगज आयी थी। दोनों के बीच 120 ग्राम हेरोईन देने की डील हुई थी लेकिन चंद्रकांत और पंकज के पास पैसा कम होने की वज़ह से मनीषा ने उन्हें 90 ग्राम ही हेरोइन दिया और शेष 30 ग्राम हेरोइन अपने पास रख लिया। डील के बाद ज़ब दोनों पार्टी जाने वाली थी तभी पुलिस नें घेरेबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।




