Sonbhadra news : 52.745 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
7:22 PM, October 13, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
★ चोपन पुलिस और एसओजी टीम की कार्रवाई, गांजे की कीमत 26.40 लाख रुपये
सोनभद्र,। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 किलो 745 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 26 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट ट्राइबर कार भी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




