Sonbhadra news : अलग -अलग स्थानों से 03 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र बच्चन निवासी चिखुरीया थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया

sonbhadra
4:09 PM, August 27, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस द्वारा दिनांक 26.08.2025 को समय 23.00 बजे मैदानिया गांव के पास पुलिया पर कुल 01 किग्रा 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र बच्चन निवासी चिखुरीया थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0-129/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की गयी ।
वहीं थाना करमा पुलिस द्वारा दिनांक 27.08.2025 को समय 06.35 बजे गनेशपुर से करमा बाजार आने वाली सड़क पर देशी शराब की दुकान से करीब 100 मी0 दक्षिण तिराहे पर कुल 02 किग्रा 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 नफर अभियुक्त 1. सगीर अहमद उर्फ लकी निवासी पगिया थाना करमा सोनभद्र 2.अली हुसैन पुत्र नसीर हुसैन निवासी ग्राम किंगरी थाना शाहगंज सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना करमा पर मु0अ0सं0-130/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




