Sonbhadra News : बनवासी सेवा आश्रम जुगैल में तीन दिवसीय किशोर किशोरी सहजीवन शिविर का आयोजन
बनवासी सेवा आश्रम शाखा जुगैल में तीन दिवसीय किशोर किशोरी सहजीवन शिविर का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
7:37 PM, February 17, 2026
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । बनवासी सेवा आश्रम शाखा जुगैल में तीन दिवसीय किशोर किशोरी सहजीवन शिविर का आयोजन किया गया । सोनभद्र की सबसे पुरानी सस्था जो 1954 से लगातार सोनभद्र के 6 ब्लाको के 445 गांवों में काम करती है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य,के साथ-साथ आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किशोर किशोरियों साहजीवन शिविर में स्वालंबन, स्वरोजगार,क्षेत्र का इतिहास वर्तमान पर्यावरण स्थिति, पंचायती राज अपनी सरकार, महिला पुरुष सामान्य जैसे मुख्य विषयों पर तथा राष्ट्रीय ध्वज बांधना और कब-कब फहराया जाता है। जैविक खेती के लिए कंम्पोस्ट खाद बनाना,स्वास्थ्य के लिए योगा सामुदायिक श्रमदान के माध्यम से बच्चों में जीवन कौशिक की विकास करना। मुख्य उद्देश्य है। इस शिविर माध्यम से आदिवासी बालक बालिकाओं मुख्य रूप से प्रेम दयाल निषाद,अशोक सिंह केंद्र प्रभारी उमेश कुमार चौबे,इंद्रावती,पनपत्ति,अनीता देवी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है आर्थिक सहयोग मिशन समृद्धि चेतना का पूर्ण सहयोग हो जो वनवासी सेवा आश्रम के माध्यम से संचालित है।



