Sonbhadra News : तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन
डीएवी प्रबंधन समिति द्वारा क्लस्टर स्तर पर तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
10:55 PM, August 8, 2026
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र। डीएवी प्रबंधन समिति द्वारा क्लस्टर स्तर पर तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य केंद्र डीएवी रिहन्द रहा । इस टूर्नामेंट में कई स्कूलों डीएवी परासी, डीएवी खड़िया, डीएवी अनपरा, डीएवी रिहन्द, डीएवी बीना, डीएवी राबर्ट्सगंज, डीएवी ओबरा, डीएवी विद्युत अनपरा की छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में हाई जंप, लॉन्ग जंप, रिले रेस, ट्रीपल जंप, शॉट - पुट ,बैडमिंटन, टेबल - टेनिस, वॉलीबॉल, योगा आदि का आयोजन किया गया।
डीएवी अनपरा ने अंडर — 19 वॉलीबॉल, अंडर - 14, 19 टेबल - टेनिस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बैडमिंटन अंडर —14, 17 में रनर तथा चेस अंडर — 19 में रनर स्थान पर रहीं । इसी के अन्तर्गत टेबल - टेनिस प्रतियोगिता अंडर - 14 में वैदेही, अंडर - 17 में कृति वर्मा और अंडर - 19 में अनुष्का ने गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया । इस प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की ट्रॉफी अपने नाम की । विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा शरण ने छात्राओं को जीत की बधाई दी तथा उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । साथ ही खेल अध्यापक अनिल बहादुर की प्रशंसा की गयी।




