वैनी (सोनभाद्र) । विकास खंड नगवां के ब्लॉक परिसर में रविवार को केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय विभिन्न प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने किया । जहां स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, कृषि विभाग, स्वयं सहायता समूह सहित पशु एवं शिक्षा विभाग का शिविर एवं प्रदर्शनी लगाई गई । शिविर में सभी विभागों द्वारा उपस्थित सैकड़ों लोगों को जानकारी दिया गया और लोग लाभान्वित भी हुए इसके पश्चात सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पुर्ण हुए जिसके तहत जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान 5 जून से 21 जून तक चल रहा है जिसके तहत यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके एडीओ पंचायत कौशलेंद्र विक्रम सिंह, शमशेर बहादुर सिंह,डा आत्मा,मनोज जायसवाल,देवी सिंह, ओमप्रकाश दुबे आशिष,ओमप्रकाश, महेश पटेल, शिवाजी,