Sonbhadra News : नाले के तेज बहाव में बह गए तीन बच्चे, एक का शव बरामद, एक लापता व एक घायल
नाले में एकाएक आये बारिश के पानी से तीन किशोर बह गये । ग्रामीणों ने खोजबीन कर एक शव बरामद किया। जबकि एक घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। जबकि एक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।





