Sonbhadra News : हत्या के मामले में वांछित 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों अभियुक्त राम प्रसाद, छोटे लाल, परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव को 3 अप्रैल को समय करीब 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौरा टोला बिजौरा से गिरफ्तार किया गया।

news-img

sonbhadra

9:23 PM, April 3, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/रविंद्र पाठक (संवाददाता) 

० थाना जुगैल पुलिस की सफलता 

जुगैल (सोनभद्र) । थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 2 अप्रैल को थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 38/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई, जिसमें वादी इश्रावती द्वारा बताया गया कि उनके पति शिवचरन गोड़ ग्राम बड़गांवा को 14 मार्च को समय 16.00 बजे अभियुक्त राम प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गए थे। 19 मार्च को शिवचरन का शव सोन नदी के किनारे गुजरी नामक स्थान पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना जुगैल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही संपादित की गई थी।

पुलिस ने तीनों अभियुक्त राम प्रसाद (45) पुत्र गुलाब यादव, ग्राम चौरा टोला बिजौरा थाना जुगैल, छोटे लाल (40) पुत्र रामलखन कोल, ग्राम बिजौरा थाना जुगैल, परसराम उर्फ सरवन उर्फ सुखदेव (22) पुत्र गोविन्द कोल, ग्राम बिजौरा थाना जुगैल को 3 अप्रैल को समय करीब 10:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौरा टोला बिजौरा से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि 14 मार्च की रात्रि में शराब पीने के उपरांत आपसी रंजिश के चलते उन्होंने शिवचरण गौड़ का गला दबाकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सोन नदी किनारे फेंक दिया। अभियुक्त राम प्रसाद द्वारा बताया गया कि मृतक द्वारा पूर्व में उसका बैल बेचकर पैसा न देने को लेकर रंजिश थी एवं अन्य अभियुक्तगण द्वारा मृतक पर जादू-टोना करने का संदेह होने के कारण द्वेषवश घटना कारित की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.