अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को कम्पनी ने पिपरी थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गत 31 जुलाई को 91. 75 लाख रूपये कीमत की 29.825 मिट्रिक टन एल्मुनियम इंगट हिंडाल्को-रेनुकूट से जे0एस0डब्लू स्टील लिमिटेड डोल्वी-महाराष्ट्र के लिए ट्रक से भेजा गया था लेकिन उक्त माल लदा ट्रक महाराष्ट्र नहीं पहुंचा। उक्त ट्रक युनुस अंसारी पुत्र अब्दुल रसीद निवासी पोस्ट जरवा, थाना जरही, जनपद हजारीबाग (झारखण्ड) के नाम से पंजीकृत है बल्कि रास्ते में वाहन स्वामी की साजिश से वाहन चालक द्वारा गायब कर दिया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर धारा 316(3), 318(4), 61(2), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने टीम गठित किया था। इसी क्रम में आज सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना पिपरी पुलिस ने अन्तर्गत खाडपाथर के जंगलों में एक ट्रक से एल्युमिनियम को दुसरी ट्रक संख्या में लोड़ कर रहे 10 टन एल्यूमिनियम (कीमती 31 लाख रुपये) के साथ तीन अन्तर्राज्जीय अभियुक्तों महाराष्ट्र निवासी इस्माइल पीर मोहम्मद शेख (65वर्ष) पुत्र स्व0 पीर मोहम्मद, अजमत अली उर्फ अमजद खान (36वर्ष) पुत्र आशरफ उल्लाह खान और सैय्यद फजल (37वर्ष) पुत्र सैय्यद बादशाह को पकड़ लिया है।