Sonbhadra News : विवाहिता की मौत के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्त नितेश पाठक, महेंद्र पाठक बैजनाथ पाठक, विमला देवी, सभी निवासीगण ग्राम नेवारी, थाना जुगैल को पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को गिफ्तार किया गया।

sonbhadra
10:32 PM, July 10, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। नेवारी गाँव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0087/2026, धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्त नितेश पाठक पुत्र महेंद्र पाठक, महेंद्र पाठक पुत्र बैजनाथ पाठक, विमला देवी पत्नी महेंद्र पाठक सभी निवासीगण ग्राम नेवारी, थाना जुगैल को पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को समय 13:05 बजे छितिक पुरवा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।




